फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: अब विवादों के घेरे में आए कायमगंज विधायक, जानिए पूरा मामला

Mon, 24 Aug 2020 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अमर सिंह खटीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक के पुत्र और नाती पर पुलिस के साथ मिलाकर एक परिवार पर हमला करने, मारपीट व उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की महिलाएं सोमवार को मामले की शिकायत लेकर कलक्ट्रेेट पहुंची और डीएम के सामने फफककर रो पड़ीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने कायमगंज विधायक के बेटे, नाती, ग्राम प्रधान व पुलिस पर बेरहमी से पीटने व उनकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। डीएम ने एसडीएम को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।शमसाबाद क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई हरसिंगपुर तराई गांव निवासी किशोरीलाल की पत्नी श्यामबेटी सुबह परिजनों, बच्चों व ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं।

डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया प्रधान व गांव का एक व्यक्ति उनकी झोपड़ी हटवाने की साजिश रच रहे हैं। 23 अगस्त की शाम उसकी दो बेटियां घर पर थीं। इसी बीच शमसबाद थाने के दरोगा, सिपाही व महिला आरक्षी के साथ कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक के पुत्र व नाती, प्रधान आदि घर में घुस आए।
विज्ञापन


गालीगलौज करते हुए झोपड़ियां खाली करने को कहा। इस दौरान महिला आरक्षी ने उसे बाल पकड़कर पटक दिया। लात-घूसों व डंडों से पीटा। दरोगा ने अभद्रता की। पुलिस के भय से परिजन भाग गए। पुलिस उनके देवर के बेटे अनिल (15) और सचिन (13) को थाने ले गई।
विज्ञापन

दोनों बच्चों को पुलिस ने पीटा। दरोगा के कहने पर आरोपियों ने झोपड़ियों में आग लगा दी। मारपीट के दौरान बचाने आईं दोनों बेटियों को भी पीटा। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

बेटे व नाती पर गलत आरोप लगाए गए-विधायक
विधायक अमर सिंह खटीक ने बताया कि नौ बीघा 8 डिस्मिल भूमि में तीन सहखातेदार हैं। उस भूमि पर झोपड़ी डाले जाने के संबंध में वह 15 जुलाई को ही आयुक्त से शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने अपनी भूमि पर एक झोपड़ी रखवाई थी। जिसमें किसी ने आग लगा दी। इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके बेटे व नाती पर पुलिस के साथ आकर गालीगलौज व मारपीट का आरोप झूठा है। उनके परिवार से मौके पर कोई गया ही नहीं। किशोरीलाल का उनके गांव के ही निवासी भूमि के एक सहखातेदार के साथ विवाद हुआ था। इससे उन्हें कोई-लेना देना नहीं है।

वर्जन
एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर वह मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें