फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब स्कूल में मिलेगा आईटी, ब्यूटी और हेल्थकेयर का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को अब केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सिखाए जाएंगे। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत जिले के 18 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को आईटी-आईटीईएस (हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग), अपैरल, ब्यूटी एंड वेलनेस और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले यह योजना सात राजकीय विद्यालयों में संचालित हो रही थी।
विज्ञापन

कौशल प्रशिक्षण केंद्र पांडुनगर के एमआईएस प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि मार्च से स्कूलों में लैब स्थापित कर पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रतिदिन 90 मिनट का कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे शिक्षा के साथ रोजगार के लिए भी तैयार होंगे। प्रशिक्षण की अवधि छह माह होगी। छात्र अपनी रुचि के अनुसार ट्रेड का चयन कर सकते हैं। डीआईओएस संतोष कुमार राय ने कहा इस पहल से सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों को निजी संस्थानों की तरह कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बन सकेंगे। (संवाद)
चयनित विद्यालय
बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज चमनगंज, बीपीएमजी इंटर कॉलेज मंधान, सिद्दीक फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, राम सहाय इंटर कॉलेज बैरी, शिवराजपुर, एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज बिल्हौर, बिल्हौर इंटर कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज स्वरूपनगर, एसएनएसडी मौर्य इंटर कॉलेज सरसौल, क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज किदवईनगर, विद्या भवन इंटर कॉलेज अरौल, नेहरू विद्यालय इंटर कॉलेज अरौल, जन शिक्षण इंटर कॉलेज प्रेमपुर, बरगांव, श्री हरि गोपाल इंटर कॉलेज सेन पश्चिमपारा, जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, ईवा मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरीपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें