कानपुर। यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए कानपुर होकर जाने वाली चार ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे। इनमें अब 16 की जगह 18 कोच रहेंगे।
उत्तर-मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 12538 व 12537 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर- प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस अब 14112 व 14111 नंबर से चलेगी।
इन दोनों ट्रेनों में थर्ड एसी के दो कोच बढ़ाए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रयागराज व मुजफ्फरपुर से सात जुलाई से प्रभावी होगी।
इसके अलावा, 04117 और 04118 प्रयागराज-लालकुंआ-प्रयागराज विशेष ट्रेन में अब 16 की जगह 18 कोच लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रयागराज से तीन और लालकुंआ से चार जुलाई से प्रभावी होगी।