फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बढ़ाई जाए पेंशन, पति-पत्नी को मिले निशुल्क इलाज

विज्ञापन
संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक बुधवार को रावतपुर के सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप यूनियन कार्यालय में हुई।
विज्ञापन


इसमें तय हुआ कि चार सूत्री मांगों पर 31 जुलाई तक सुनवाई नहीं होने की दशा में चार-पांच अगस्त को जंतर-मंतर नई दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि पेंशनर 7500 प्रति माह पेंशन महंगाई भत्ता के साथ देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पति-पत्नी को निशुल्क इलाज, हायर पेंशन को सुप्रीम कोर्ट के अनुसार लागू करने और ईपीएस से छूटे लोगों को पांच हजार रुपये देने की मांग हो रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी, राष्ट्रीय सलाहकार राजेश शुक्ला ने ज्यादा से ज्यादा पेंशनरों से जंतर-मंतर पर पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में अनूप कुशवाहा, जय सिंह सचान, गंगा प्रसाद लोधी, नासिर अली खान, आरपी त्यागी, जय रूप सिंह परिहार, वीपी मिश्रा, चंद्रशेखर पाठक, हनुमान सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें