फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोवा अर्थ ने बनाई स्वत: नष्ट होने वाली पॉलिथीन, मुर्गे के पंखों के प्रोटीन से होगा निर्माण, ये होंगे फायदे

Fri, 07 Apr 2023 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप नोवा अर्थ ने बॉयोडिग्रेडबल पन्नी बनाई, जो छह महीने तक चलेगी। इंक्यूबेटर सार्थक गुप्ता ने बताया है कि मुर्गे के पंखों की प्रोटीन से स्वत: नष्ट होने वाली पॉलिथीन बनाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलिथीन पर्यावरण की सबसे बड़ी समस्या है। यह कई वर्षों तक नष्ट नहीं होती। इस समस्या का समाधान खोजा है आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप नोवा अर्थ ने। नोवा अर्थ के इंक्यूबेटर सार्थक गुप्ता ने मुर्गे के पंखों से निकलने वाले प्रोटीन से पॉलिथीन बनाई है।

विज्ञापन

ये पॉलिथीन बॉयोडिग्रेडबल है और छह महीने के भीतर स्वत: खत्म हो जाएगी। सार्थक ने बताया कि पंखों से प्रोटीन निकालकर पॉलिथीन बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के शोध के बाद इसे तैयार किया गया है।
हालांकि अभी भी कुछ काम बाकी है। उन्होंने कहा कि पॉलिमर का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्त्रोत प्रोटीन है। न केवल मुर्गे बल्कि अन्य पक्षियों के पंखों से प्रोटीन मिलता है। आईआईटी में आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी में सार्थक ने बताया कि एक किलो पंख से 800 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

विज्ञापन

प्लाईवुड भी किया है तैयार
पॉलिथीन के अलावा पंखों से कटोरी बनाने का भी प्लान है। सार्थक ने बताया कि चिप्स, मसाले की पन्नी से प्लाईवुड भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी उत्पाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे। साथ ही, प्राकृतिक भी होंगे।

फिजिटल से मिलेगी सेहत की जानकारी
क्सीनन एआई इंक्यूबेटर ने फिजिकल और डिजिटल को मिलाकर फिजिटल तैयार किया है। इस प्लेटफार्म की मदद से बच्चों से लेकर बड़ों की सेहत के बारे में पता चल सकेगा। इंक्यूबेटर सिद्धार्थ ने बताया कि यह वेलनेस प्लेटफार्म है।
विज्ञापन

ब्रेन और बॉडी की होती है एक्सरसाइज
वेब एप की मदद से अभी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ब्रेन और बॉडी की एक्सरसाइज है। खेल-खेल में पूरी बॉडी का चेकअप भी हो जाता है। डिप्रेशन से लेकर शुगर, आंखों सहित पूरी बॉडी की रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें