फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रशस्त ऐप पर खराब प्रगति पर पांच ब्लॉक को नोटिस, दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग के निर्देश

Fri, 04 Sep 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत समेकित शिक्षा की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बीएसए ने सभी स्पेशल एजुकेटर्स को दिव्यांग बच्चों के नामांकन में तेजी लाने और आगामी विश्व दिव्यांगता दिवस पर सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों की तैयारियां अभी से शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशस्त ऐप के जरिए दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया को तुरंत पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों और निजी विद्यालयों को प्रशिक्षण वीडियो देखकर बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही आगामी मेडिकल कैंप में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता कराकर दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कहा गया। इस दौरान प्रशस्त ऐप पर खराब प्रगति वाले विकास खंड अकबरपुर, अमरौधा, राजपुर, झींझक और संदलपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला समन्वयक अश्वनी कुमार आनंद को दिए। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के बेहतर पठन-पाठन हेतु रिसोर्स रूम को सुव्यवस्थित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें