शासन हर दिन आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच कराने के लिए जिला प्रशासन को भेजता है। प्रशासन संबंधित विभाग को भेजकर आख्या मांगता है। इसी तरह की कुछ शिकायतों की जांच 30 अप्रैल तक पूरी की जानी थी। अधिकारियों ने जांच समय से पूरी नहीं की। मामले में 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का समाधान समय से न करने पर डीएम नेहा शर्मा ने विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके आधार पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, शासन हर दिन आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच कराने के लिए जिला प्रशासन को भेजता है। प्रशासन संबंधित विभाग को भेजकर आख्या मांगता है। इसी तरह की कुछ शिकायतों की जांच 30 अप्रैल तक पूरी की जानी थी। अधिकारियों ने जांच समय से पूरी नहीं की। जबकि डीएम ने खुद दो बार समीक्षा बैठक कर जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे। आगाह किया था कि इसमें देरी हुई तो जिले की रैंकिंग खराब होगी।
इनसे किया गया है जवाब तलब
बेसिक शिक्षा अधिकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक
नोडल अधिकारी आईजीआरएस, केडीए
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
निदेशक, जेके कैंसर इंस्टीट्यूट
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उर्सला
अधिशासी अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम
तहसीलदार नर्वल
सहायक आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता विभाग
खंड विकास अधिकारी भीतरगांव
नोडल अधिकारी आईजीआरएस, नगर निगम
खंड विकास अधिकारी बिधनू