फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईजीआरएस रैंक गिरने पर नौ विभागों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अब अफसरों पर भारी पड़ रही है। सितंबर की रैंकिंग में कानपुर 71वें पायदान पर पहुंच गया है। प्रशासन ने खराब प्रदर्शन करने वाले नाै विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने नोटिस में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि समीक्षा में सामने आया कि जांच अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं कर रहे हैं। बिना शिकायतकर्ता का पक्ष जाने निस्तारण से निगेटिव फीडबैक मिल रहा है। इससे जिले की आईजीआरएस रैंक प्रभावित हो रही है। मंडलायुक्त कार्यालय की ओर डीएम स्तर के मामलों को सी श्रेणी में करने से जिले के प्रदर्शन में दो अंकों की कटौती हुई।

इन विभागों को जारी की नोटिस
अधिशासी अभियंता केस्को (आईजीआरएस), जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम घाटमपुर, नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) नगर निगम, एसीएम-5, औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बीएसए और उप श्रमायुक्त कानपुर नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें