फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ एएस सिंह ने बताया कि अकबरपुर ब्लाक में सात अगस्त को रोजगार सेवकों की बैठक की गई थी। इसमें तिगाई गांव के अजय प्रताप सिंह, धनीरामपुर के रामजी, मुखलिसपुर के ओम प्रकाश, लालपुर के संगीता, सहनी खेड़ा के योगिता वर्मा, पातेपुर की सर्वेश कुमारी, करसा के भूपेंद्र सिंह, पतारी के अनिल सिंह, मुक्तापुर के रोजगार सेवक नहीं पहुंचे थे। इससे मनरेगा की समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही है। बाद में 12 अगस्त को विभाग की ओर से मनरेगा के संबंध में समीक्षा रिपोर्ट मांग थी।
विज्ञापन

वह भी रोजगार सेवक नहीं दे पाए। लगातार कार्य में लापरवाही किए जाने पर नौ रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बीडीओ ने महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्ष्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें