स्वतंत्रता दिवस पर झालरों से सजाया गया विकास भवन।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सभा, ज्यादा भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों और मानव श्रृखंला बनाने पर रोक है। स्वतंत्रता दिवस सादगी के बीच मनाने की गाइड लाइन है। सरकारी और अन्य भवनों पर शनिवार को तिरंगा फहराया जाएगा। विद्यालयों में ऑनलाइन आयोजनों में कोरोना योद्धा अतिथि बनेंगे।
विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन आयोजन की छूटहै। कोरोना योद्धा चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों को अतिथि बनाया जाएगा। कारोना को लेकर सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक भी किया जा सकेगा। जिले में शुक्रवार की रात सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया गया। शनिवार सुबह सात बजे कलक्ट्रेट व अन्य सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगीतों की रिकार्डिंग बजेगी। सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके ठीक बाद राष्ट्रगान होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/ शहीद सैनिक परिवारों की विधवाओं का सम्मान किया जाएगा। डीएम कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण करेंगे। माती स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस होगी। बाद में डीएम जिला अस्पताल व वृद्धाश्रम में फल वितरण करेंगे।
अकबरपुर में तिरंगा खरीदते बच्चे।- फोटो : AKBARPUR