फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी न मिलना भी मानवाधिकार उल्लंघन

Sun, 11 Dec 2016 12:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

मानवाधिकार दिवस पर बताए लोगों को उनके अधिकार
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानवाधिकार दिवस पर कई स्थानों पर हुईं गोष्ठियों में लोगों को उनके अधिकार बताए गए। कहा गया कि सरकारी सुविधाएं न मिलना भी मानवाधिकार उल्लंघन है। 
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में परिवर्तन सुधार गृह नौबस्ता में हुई गोष्ठी में कहा गया कि अमूमन लोग पुलिस उत्पीड़न को ही मानवाधिकार का उल्लंघन मानते हैं। हकीकत में प्रदूषित जलापूर्ति, जाम, बिजली न मिलना, खुदाई के कारण होने वाली दिक्कतें, इलाज न होना, सरकार द्वारा दी गईं सुविधाएं न मिलना भी मानवाधिकार का हनन है। 

इन बातों को लेकर भी मानवाधिकार आयोग से शिकायत की जा सकती है। व्यक्ति को जीवन, स्वतंत्रता, समानता और उसकी गरिमा से संबंधित अधिकार हैं। इनका हनन होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार और राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे करें शिकायत
-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, फरीदकोट हाउस नई दिल्ली को कोरियर, रजिस्टर्ड या साधारण डाक से शिकायत भेज सकते हैं। फैक्स नंबर है 91-11-23382911 और 23382734।  covdnhrc@nic.in  पर ई मेल से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें