फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई चप्पल वाले भी जहाज से चलेंगे

Sat, 10 Dec 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- राज्यमंत्री ने नई दिल्ली से कानपुर ट्रेन से आने का दर्द सुनाया
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से कानपुर की पहली फ्लाइट का उद्घाटन करने शनिवार को चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत सिन्हा ने कहा कि जल्द ही हवाई चप्पल वाले भी हवाई यात्रा करेंगे। देश के छोटे-बड़े शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। एयर इंडिया की तरफ से किराये पर कुछ सब्सिडी भी दी जाती है। इससे हवाई जहाज से चलने का सबका सपना साकार होगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली से कानपुर ट्रेन से आने का 30 साल पुराना अपना दर्द भी बयां किया। कहा कि आईआईटी दिल्ली में पढ़ते थे। अक्सर आईआईटी कानपुर आना होता था। एक मात्रा सहारा ट्रेन थी। जब कानपुर से नई दिल्ली की फ्लाइट चलाने का प्रस्ताव मिला तो अचंभित हुआ और सोचने लगा कि 30 साल बाद भी एयर कनेक्टिविटी नहीं है। कानपुर औद्योगिक नगरी है।

लेदर और होजरी का बड़ा कारोबार होता है। 40 लाख की आबादी है। इसको देखते हुए ही फ्लाइट का संचालन रविवार को भी करने का फैसला लिया गया। इसका शेड्यूल जल्द ही एयर इंडिया की तरफ से जारी किया जाएगा। मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों की एयर कनेक्टिविटी से कानपुर को जोड़ने की पहल होगी। 
विज्ञापन

 
नोट नहीं देश बदली
नोटबंदी से संबंधित सवालों का नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने सधे अंदाज में जवाब दिया और कहा कि यह नोटबंदी नहीं नोट बदली है। कहा जाए तो देश बदली है। इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है लेकिन देश की जनता मजबूती से सरकार के साथ खड़ी है। नोटबंदी का बड़ा फायदा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें