फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नार्थ जोन ने वेस्ट को 158 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई विज्जी ट्रॉफी के फाइनल मैच में शनिवार को नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 158 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। गोवा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 268 रन बनाए। टीम के निखिल ने 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेल शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्तिक शर्मा और ईमादुल हसन ने 37-37 रन का योगदान दिया। वेस्ट जोन की ओर से डीआर गिरीराज ने तीन और सलाउद्दीन व एसएस मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में वेस्ट जोन की पूरी टीम 20.3 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। टीम से टीएम तिवारी ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। निखिल और अरमान ने तीन-तीन जबकि माज अहमद और सक्षम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। निखिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नॉर्थ जोन टीम की ओर से केसीए के भव्य तिवारी और सीएसजेएमयू के उत्कर्ष यादव भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें