फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में नॉनवेज बनने पर आईआईटी में हंगामा, छात्रों ने की शिकायत, निदेशक ने किया हंगामे से इंकार

Mon, 30 Sep 2019 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन रविवार को आईआईटी हॉस्टल में नॉनवेज बनने से छात्र भड़क गए और हंगामा किया। छात्रों ने इसकी शिकायत डील स्टूडेंट वेलफेयर और निदेशक से की। नवरात्र के पहले दिन आईआईटी के कई छात्रों ने पूजा अर्चना की और कुछ ने उपवास रखा।
विज्ञापन


हॉस्टल में भोजन के दौरान नॉनवेज देखकर छात्र भड़क गए और हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि कम से कम नवरात्र के दौरान तो शाकाहारी भोजन बनाया जाता। कई छात्र पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं, इससे उनका व्रत खंडित होता है।

इसकी शिकायत लेकर छात्र निदेशक के पास पहुंचे। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि व्रती छात्रों के लिए भोजन का अलग इंतजाम किया गया है। सभी तरह के छात्र हैं तो सबका का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने हंगामे की बात से इंकार किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें