फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के 298 पेड़ काटने की मिली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अनवरगंज से मंधना तक 15.51 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के लिए वन विभाग ने गुमटी नंबर-5 से मंधना तक 298 पेड़ काटने की एनओसी दे दी है। यह अनुमति नेशनल ग्रीन ट्रिक्यून (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के तहत दी गई है। अब इस ट्रैक के निर्माण कार्य गति पकड़ेंगे। बता दें कि अक्तूबर में इसका निर्माण शुरू होना था लेकिन अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एक पेड़ काटने पर उसके बदले 10 पौधे रोपने का नियम है। इस हिसाब से रेलवे को अब 2,980 पौधे रोपने होंगे। इनमें कुछ पौधे एलिवेटेड ट्रैक के आसपास खाली जगह पर तो बाकी शहर के अन्य स्थानों पर रोपे जाएंगे। वन विभाग के उप वन प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के तहत काटे गए पेड़ों के बदले शहर के अलग-अलग स्थान पर एक के बदले 10 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें कुछ मौसम के हिसाब से और कुछ जनप्रतिनिधि की सहमति से चिह्नित जगह पर रोपे जाएंगे। अभी जिन पेड़ों को काटने के लिए एनओसी दी गई है उसमें पौधे रोपने के स्थान का जिक्र नहीं किया गया है। यह बाद में तय होगा कि रेलवे इस निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी कंपनी से कहां पौधे लगवाता है।

टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी
बता दें कि एलिवेटेड ट्रैक निर्माण पूरा करने का दो साल का लक्ष्य रखा गया था लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी की वजह से यह कार्य अब लेट होगा। इसके निर्माण से जीटी रोड पर बनीं 16 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। करीब 50 लाख शहरवासियों को ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। निर्माण में करीब 1100 करोड़ की लागत लाने की उम्मीद है। अधिकतम ऊंचाई 18 फीट
विज्ञापन

अनवरगंज के आगे एक नंबर क्रॉसिंग (तेजाब मिल) से करीब 150 मीटर आगे से एलिवेटेड ट्रैक उठेगा। जरीब चौकी, गुमटी नंबर-5, रावतपुर, कल्याणपुर होते हुए यह मंधना क्रॉसिंग से पहले नीचे उतरेगा। यह ट्रैक अधिकतम 18 फीट की ऊंचाई पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें