युवक के घर कोरोनावायरस की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के भरथना में करीब दो सप्ताह पूर्व ईरान से भरथना लौटे युवक की जांच में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार ईरान के अवाधान बंदरगाह पर मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक 22 फरवरी को क्षेत्र के गांव आया था।
विदेश से युवक के गांव आने की सूचना मिलने के बाद 3 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस होने के लक्षणों की जांच करने उसके घर पहुंची तो युवक नहीं मिला। चार मार्च को रिश्तेदारी से लौटने पर युवक के खून का नमूना टीम ने लिया।
डॉ.अमरनाथ तिवारी ने बताया कि विदेश से आए युवक की कोरोना वायरस होने की आशंका को लेकर जांच की जा चुकी है। उसमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि युवक की डॉ. विनोद शर्मा एवं डॉ. अमरनाथ तिवारी जांच कर चुके हैं। अभी कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। बताया कि युवक को 28 दिन तक देखरेख की जाएगी। इसके बाद ही उसे जाने दिया जाएगा।