फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शादी के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, जिला प्रशासन ने कहा- गाइडलाइन का पालन जरूर करें

Wed, 25 Nov 2020 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन के बाहर आयोजित होने वाले शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। एक समय में एक जगह 100 लोग ही इकट्ठे होंगे। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन


सैनिटाइजर का इस्तेमाल व दूरी का पालन भी जरूरी है। इस तरह के किसी भी कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में यह नोटिस चस्पा कर यह स्पष्ट कर दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि सिर्फ गाइडलाइन का पालन करना है। आयोजन के लिए किसी भी तरह की अनुमति की कोई जरूरत नहीं है। यह भी कहा गया कि लोग गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं इसके लिए जिला प्रशासन की एक टीम भी बनाई गई है। यह टीम सूचना मिलने पर औचक निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें