फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नो पार्किंग व सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन बनते हादसे का सबब

Wed, 25 Feb 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर से महटौली तक करीब 55 किलोमीटर के दायरे में जगह-जगह ढाबे व वाहन मरम्मत की दुकानें खुली हैं। इनके सामने बेतरतीब तरीके से ट्रक एवं अन्य वाहन खड़े हो जाते हैं। औसतन हर रोज सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन




सड़क दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मौत के आंकड़ों में कमी लाने के लिए शासन ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। स्थिति यह है कि हाईवे पर जगह-जगह सड़क किनारे ट्रक व डंपर खड़े हो रहे हैं। पीछे से आने वाले वाहन इनकी चपेट में आने से कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
करीब चार महीने पहले एसपी ने ऐसे वाहनों और ढाबा व होटल संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए इन्हें नोटिस दिया लेकिन समय के साथ सब ठंडे बस्ते में चला गया। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो बाराजोड़, टोल प्लाजा, रनियां सहित कई स्थान भारी व हल्के वाहन सड़क किनारे खड़े मिले।
विज्ञापन


..................



रनियां, समय- सुबह 9:30 बजे

रनियां में खुले होटलों पर रोज सुबह से शाम तक वाहनों की कतार लगी रहती है। यहां से गुजरने वाले चालक, वाहनों को रोक चाय की चुस्की लेते हुए आराम फरमाते हैं जबकि यह स्थान ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल है। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब यहां पहुंचने पर सड़क किनारे चालक, ऑटो खड़ाकर सवारी बैठाते नजर मिले। वहीं कई चार पहिया वाहन कतार में खड़े थे। इससे आए दिन जाम की समस्या होने से राहगीर परेशान होते हैं।



................

बाराजोड़, समय-सुबह 11:30 बजे



कानपुर की तरफ से आने वाले हाईवे पर बाराजोड़ के पास सड़क किनारे कई स्थानों पर वाहन मरम्मत की दुकानें खुली हैं। यहां पहुंचने पर डंपर व ट्रक खड़े नजर आए। चालक मिस्त्री से इनकी मरम्मत करा रहे थे। वहीं पीछे से तेज रफ्तार वाहन निकल रहे थे जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। यह स्थिति तब है जब पुलिस प्रशासन इन पर कार्रवाई किए जाने का दावा करता है।

.................



बाराजोड़ टोल प्लाजा, समय- रात 8:30 बजे

बाराजोड़ टोल प्लाजा के पास एनएचएआई ने नो-पार्किंग जोन बना रखा है। इसके बावजूद रात होते ही लंबी दूरी तय कर आने वाले चालक वाहनों को खड़ा कर आराम करते हैं। यहां पहुंचने पर कई ट्रक व डंपर खड़े मिले और टोल की तरफ आने वाले वाहनों को निकलने में समस्या होती रही। एनएचएआई का दावा है कि इन वाहनों को हटाया जाता है लेकिन यह दोबारा से वाहनों को खड़ा करने लगते हैं।



..........................

वर्जन.........



हाईवे पर सड़क किनारे व नो-पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा कई होटल व ढाबा संचालकों को नोटिस भी दी गई है। एक बार फिर से इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - राजीव सिरोही, सीओ, यातायात



...................

हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को पेट्रोलिंग टीम द्वारा हटवाया जाता है, लेकिन चालक दोबारा से वाहन खड़ा करने लगते हैं। इनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सड़क सुरक्षा समिति की होने वाली बैठक में चर्चा की गई है। पुलिस व सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम से समन्वय बनाते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - पंकज यादव, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें