फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए की फर्जी वेबसाइट से छात्र परेशान, नीट और जेईई 2019 को लेकर फैलाई जा रही अफवाह

Fri, 15 Jun 2018 12:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
कानपुरः  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की फर्जी वेबसाइट से हजारों छात्र परेशान हैं। www.nta.in.net यूआरएल से बनाई गई इस वेबसाइट पर नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) और जेईई 2019 के आयोजन संबंधी अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि अभी तक एनटीए की ओर से कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी ही नहीं की गई है। 
विज्ञापन



छात्र विवेक अस्थाना ने बताया कि वेबसाइट में इन दोनों परीक्षाओं के आयोजन की तिथि दिसंबर 2018 दिखाई जा रही है, जबकि मंत्रालय ने साफ किया है कि ये दोनों परीक्षाएं 2019 में ही होंगी। काकादेव कोचिंग मंडी के कई छात्रों ने इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर भी वेबसाइट बंद कराने का अनुरोध किया है।


आरटीआई कार्यकर्ता शशिकांत ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के जरिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हाल में इन दोनों परीक्षाओं के संबंध में जानकारी मांगी थी। मंत्रालय ने बताया है कि एनटीए इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन 2019 में ही करेगा। हालांकि मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 2019 के किस महीने में परीक्षा होगी।
विज्ञापन



कोचिंग संस्थानों ने शुरू किया क्रैश कोर्स
शशिकांत बताते हैं कि वेबसाइट की फर्जी खबर से छात्र हड़बड़ी में हो गए हैं। इसका फायदा कोचिंग संस्थान उठा रहे हैं। कई जगहों पर तीन से चार माह के क्रैश कोर्स शुरू हो चुके हैं। परेशान छात्र मजबूरन ऐसे कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं। शशिकांत के मुताबिक फर्जी वेबसाइट के चलते छात्र मानसिक तौर पर भी तनावग्रस्त होने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें