फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन में मिले 1.40 करोड़ पर किसी का दावा नहीं, देशविरोधी गतिविधियों में पैसा लगाए जाने की आशंका, जांच शुरू

Wed, 17 Feb 2021 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन की पेंट्रीकार में नोटों से भरा बैग मिलने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन की पैंट्री कार में मिले नोटों से भरे बैग पर बुधवार को भी किसी ने दावा नहीं किया है। वहीं आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि ये रुपये आपराधिक या देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लाए जा रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे ने आयकर विभाग को जांच के लिए पत्र भेज दिया है। पत्र में बरामद रुपये को लावारिस बताया है। आयकर विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम रेलवे स्टाफ से जानकारी जुटाने के साथ ही दिल्ली से कानपुर के बीच के स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। कोई लंबी चेन होने की भी आशंका जताई जा रही है। 

बैग में नहीं था ताला, पैंट्री कार में कैसे पहुंचा
जिस लाल रंग के ट्रॉली बैग में रुपये मिले हैं, उसमें कोई ताला नहीं लगा था। यह भी सवाल है कि बैग पैंट्री कार में कैसे पहुंचा। यहां तो केवल स्टाफ का ही आना जाना होता है। आयकर विभाग इन सभी सवालों के भी जवाब तलाशने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें