फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नितिन अग्रवाल बोले- महिलाएं परिवार ही नहींं देश की दिशा बदलने में भी सक्षम

Mon, 29 Apr 2024 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
महिला सम्मेलन में बोलते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में शहर के गांधी मैदान में आयोजित हरदोई विधानसभा क्षेत्र के महिला सम्मेलन में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज की आधी आबादी की ताकत को पहचाना है। आधी आबादी को आत्म निर्भर बनाकर सशक्त करने की दिशा में प्रयास किए हैं। संसद में नारी वंदन अधिनियम लाया गया है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ परिवार की बल्कि देश की दिशा बदलने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


आयोजित सम्मेलन में महिलाओं से मुखातिब आबकारी मंत्री ने कहाकि आधी आबादी वह ताकत है जो जिधर खड़ी हो जाती है, परिणाम उधर ही मुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और सपा के गुंडा राज में सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हुईं। महिला सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, हरियावां के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह, राजीव सिंह टेनी, धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। आबकारी मंत्री ने इसके अलावा मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत संडीला और बेहंदर विकास खंड के जरहा में भी जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें