फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मौत का अबतक का 'सबसे बड़ा दर्दनाक मंजर', जिसने देखा उसके होश उड़े

Mon, 11 Jun 2018 08:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी के कन्नौज में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास एक अनियंत्रित बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया। इस घटना में सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर निकले थे और हरिद्वार जा रहे थे।

 
विज्ञापन

2 of 3
मृतक सभी छात्र संतकबीरनगर के प्रेमादेवी इंटर कालेज से बीटीसी कर रहे थे
कैलाशी देवी केशव प्रसाद बीटीसी कॉलेज बदरा, खजनी (गोरखपुर) और प्रेमादेवी इंटर कॉलेज (संत कबीरनगर) की 12 बसों से करीब 500 छात्र-छात्राएं हरिद्वार जा रहे थे। एक बस का डीजल खत्म हो गया। जिसकी वजह से बसों के एक्सप्रेस वे पर खड़ा कर दिया। कुछ छात्र बसों से उतरकर एक्सप्रेस वे के आसपास खड़े हो गए। तभी कन्नौज के तालग्राम के पास रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसने 9 छात्रों को कुचल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एक बस का डीजल खत्म हो गया था
इस दुर्घटना में 7 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी छात्र संतकबीरनगर के प्रेमादेवी इंटर कालेज से बीटीसी कर रहे थे। घायल छात्रों को कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तालग्राम और तिर्वा की पुलिस और क्षेत्राधिकारी कन्नौज मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में विजय कुमार पुत्र हीरालाल, महेश कुमार गुप्ता पुत्र कृष्णमुरारी गुप्ता, अभय प्रताप सिंह पुत्र देवेन्द्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, विशाल कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र, जितेंद्र कुमार यादव पुत्र यशवंत यादव, सतीश पुत्र रामफेर शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें