भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में रविवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम किशोरी के पिता की हत्या में गिरफ्तार दो आरोपियों को लेकर माखी थाने पहुंची। सीबीआई दोनों आरोपियों को उनके घर भी लेकर गई। एक आरोपी की निशानदेही पर सीबीआई ने कुछ साक्ष्य भी बरामद किए। इसके बाद दोनों को विधायक के घर भी ले गई। किशोरी के पिता से हुई मारपीट की घटना का नजरी नक्शा भी बनाया। करीब पांच घंटे जांच के बाद सीबीआई टीम लखनऊ चली गई।
आगे की स्लाइड में- सीबीआई बउवा सिंह को अकेले अपने साथ उसके घर लेकर गई
विज्ञापन
2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक प्रकरण में किशोरी के पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए सुमन सिंह उर्फ शशि प्रताप सिंह और बउवा सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को लेकर माखी पुलिस थाने पहुंची। थाने में बीती 3 अप्रैल को किशोरी के पिता से हुई मारपीट की घटना और उसी के खिलाफ दर्ज किए गए मारपीट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे की फाइल देखने के बाद सीबीआई बउवा सिंह को अकेले अपने साथ उसके घर लेकर गई और परिवार के लोगों से घटना को लेकर बातचीत की।
आगे की स्लाइड में- पूरा नजरी नक्शा तैयार किया
विज्ञापन
3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
इस दौरान सीबीआई को उसके घर से घटना के संबंध में कुछ अहम साक्ष्य भी मिले हैं। बउवा को वापस थाने लाने के बाद टीम सुमन सिंह को उसके घर लेकर गई। करीब दो बजे सीबीआई दोनों को लेकर उस स्थान पर पहुंची जहां 3 अप्रैल को किशोरी के पिता से मारपीट की गई थी। सीबीआई ने मारपीट वाले स्थान से उस रास्ते जहां से पीटते हुए पिता को विधायक के घर के पास मैदान में लेकर जाया गया था। पूरा नजरी नक्शा तैयार किया। इसके बाद दोनों को लेकर सीबीआई विधायक के घर भी गई जहां परिवार के कुछ सदस्यों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
आगे की स्लाइड में- इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है
शाम करीब पांच बजे सीबीआई दोनों को अपने साथ लेकर लखनऊ लौट गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई अतुल सेंगर, माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक सिंह भदौरिया, दरोगा केपी सिंह के अलावा आरोपी विनीत मिश्रा, शैलू को गिरफ्तार कर चुकी सीबीआई के निशाने पर कई और लोग भी हैं।