रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली मुुंबई और पुणे की 18 ट्रेनों का संचालन 31 मार्च-2022 तक बढ़ा दिया है। अभी तक इन ट्रेेनों को अक्तूबर तक ही चलना था।
ट्रेन पुणे-दरभंगा (01033-01034) अब 30 मार्च तक, पुणे-लखनऊ (01407-01408) अब 31 मार्च तक, लखनऊ पुणे (02099-02100) 30 मार्च तक, मड़ुआडीह पुणे एक्सप्रेस (02135-02136) 30 मार्च तक, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (01115-01116) 31 मार्च तक।
एलटीटी शालीमार (02101-02102) 29 मार्च तक, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (01079-01080) 31 मार्च तक, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (02165-02166) 31 मार्च तक, एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस (02107-02108) 31 मार्च तक चलेंगी।