निकाह पढ़ाने की तैयारी कर रहे थे आरोपी
तभी सूचना पर बबेरू पुलिस ने छापा मारा। अनवर के घर में कमासिन थाना क्षेत्र के साडासानी गांव निवासी मौलवी मोहम्मद हसन उर्फ हारुन (37) निकाह पढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौलवी और आरोपी समेत वहां मौजूद आरोपी के रिश्तेदारों और अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
बालिका को पेश बयान दर्ज कराए गए
साडासानी गांव निवासी जान मोहम्मद (52), अब्दुल रशीद (45), रशीद अली (40), किसमतुन्ननिशा (46), शब्बीर उर्फ मुन्ना (48) सिरसीकला, महोबा के नफीस (21) को पकड़ा गया है। बबेरू इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सीओ राकेश सिंह के सामने बालिका को पेश कर धारा 161 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए गए।
वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द किया गया
इसमें बालिका ने पूना ले जाकर दुष्कर्म का बयान दिया है। पीड़िता को जिला महिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द किया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां उसके न्यायालय में बयान दिलवाए जाएंगे। बताया कि बालिका मदरसा की छात्रा है। उसकी मार्कशीट में उम्र 11 वर्ष अंकित पाई गई है।
मौलवी समेत नौ आरोपियों को भेजा गया जेल
उन्होंने आरोपी साहिल, मौलवी मोहम्मद हसन उर्फ हारून, जान मोहम्मद, अब्दुल रशीद, रशीद अली, किसमतुन्ननिशां, नफीस, अनवर, शब्बीर उर्फ मुन्ना के खिलाफ किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट व नाबालिग के साथ निकाह का प्रयास करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।