फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी की कार में मिले साढ़े नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर बुधवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पशु व्यापारी की कार से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए। कार सवार रुपये से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। पुलिस ने रुपये कोषागार में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर बारा जोड़ पर 26 जनवरी की सुबह सीओ अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आ रही कार को रोक कर चेक किया। उसमें नौ लाख 45 हजार 650 रुपये रखे मिले। कार सवार कानपुर के चमनगंज निवासी, मो. फैजान, नाला रोड खलवा बजरिया निवासी इम्तियाज और मेहताब व बेकनगंज निवासी इसरार हैं। ये पुखरायां पशु खरीदने जा रहे थे। रुपयों से बाबत कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। साथ ही इतनी बड़ी रकम नकद लेकर चलने का कोई कारण भी नहीं बता पाए। मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने नकदी कब्जे में लेकर कोषागार में रखवाई। साथ कार सवारों से रुपये के बाबत आवश्यक लेकर आने की बात कही।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रुपये से संबंधित कोई अभिलेख न होने पर नकदी कोषागार में रखवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें