निधिपति सिंहानिया ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने एक स्कूल को गोद लिया है। वह क्लब के ऑनरेरी सदस्य हैं। क्लब ने इस स्कूल के रखरखाव और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का दायित्व लिया है।
जेके आर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने बताया कि आने वाले दो सालों में प्रदेश में चार सौ करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। छह सौ करोड़ रुपये का निवेश पहले ही किया जा चुका है। सीएसए के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित सिंहानिया ने बताया कि आईआईटी में स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के भवन के लिए 60 करोड़ रुपये देंगे।
विज्ञापन
इसके लिए आईआईटी से हाल में ही करार हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को आर्गेनिक उत्पादों की अहमियत समझ में आई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधार कार्यक्रमों की वजह से फसलों की पैदावार बढ़ी है। कृषि क्षेत्र आज भी सबसे बड़ा सेवायोजक है।
45 फीसदी आबादी को कृषि से रोजगार मिलता है। पश्चिमी देश भी हल्दी, लहसुन की महत्ता समझ चुके हैं। वहां पर इन्हें जड़ी-बूटियों के रूप में उगाया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने एक स्कूल को गोद लिया है। वह क्लब के ऑनरेरी सदस्य हैं। क्लब ने इस स्कूल के रखरखाव और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का दायित्व लिया है।