फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनएचएआई टीम ने हाईवे किनारे से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 19 Aug 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरौधा। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को एनएचएआई व पुलिस प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पिपरी से बुधेड़ा के बीच करीब 10 से अधिक दुकानों को गिराकर जमीन को खाली कराया गया।
विज्ञापन

उरई-बारा हाईवे के आयोजन प्रभारी इंग्लेश शर्मा ने बताया कि परियोजना निदेशक मनोज कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे किनारे हुए अतिक्रमण से हादसे होने की आशंका बनी रहती है। जबकि सर्विस रोड पर दुकानें होने से पैदल व साइकिल सवारों को मजबूरन हाईवे पर चलना पड़ता है। जो कभी भी तेज गति से निकलने वाले वाहनों की चपेट में आ सकते हैं।कहा कि अभियान से पहले अतिक्रमण करने वाले लोगों को स्वयं जमीन खाली करने की चेतावनी व नोटिस दी गई थी। कई लोगों ने खुद ही दुकानों को हटा लिया है। इसके बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले 10 से अधिक दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। साथ ही दुकानदारों को दोबारा से ऐसा न करने को कहा गया है। चौकी प्रभारी अमित पोरवाल व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें