फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: वोट करने जाएं तो पानी की बोतल भी ले जाएं, आपके लिए जरूरी खबर

Sun, 28 Apr 2019 11:10 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
पारा चढ़ने से तपिश बढ़ गई है जिससे गर्मी लगने का खतरा है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि सोमवार को जब वोट करने जाएं तो घर से कम से कम दो गिलास पानी पीकर निकलें। साथ ही पानी की बोतल साथ ले जाएं।
विज्ञापन


अगर लाइन लंबी है तो बीच-बीच में पानी पीते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और गर्मी लगने के खतरे से लोग सुरक्षित रहेंगे। बुजुर्गों और पुराने रोगियों को सलाह दी है कि सुबह ठंडे में जाकर वोट डालें या फिर शाम को जब तपिश कम हो तो घर से निकलें।
विज्ञापन

कानपुर में मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के पुराने रोगी खासतौर पर एहतियात बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

नाश्ता करके ही बाहर निकलें और पानी पीते रहें। पसीना निकलने से शरीर में पोटेशियम, सोडियम की कमी हो सकती है जिससे चक्कर आ सकता है। पूरी बांह के कपड़े पहन कर जाएं। अगर धूप में लाइन लगी हो तो अंगोछा या कोई कपड़ा सिर पर रख लें जिससे धूप का ज्यादा असर न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें