पुलवामा आतंकी हमले में शहीद उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत के परिजनों से शनिवार देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की। परिजनों को इस दुख की घड़ी में दिलासा देने के साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
शहीद अजीत की बेटी ईशा से फोन पर बात कर पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं। डॉक्टर बनने की ख्वाहिश जान प्रियंका बोलीं तुम मन लगाकर खूब पढ़ो, हम तुम्हारे सपने पूरे करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद अन्नू टंडन के पास शनिवार देर शाम प्रियंका गांधी वाड्रा का फोन आया और उन्होंने शहीद अजीत के परिवार से बात कराने को कहा।
4 of 5
डेमो पिक
इसपर पूर्व सांसद अन्नू टंडन रात करीब साढ़े नौ बजे शहीद के घर पहुंचीं। उन्होंने मोबाइल से शहीद के पिता प्यारे लाल व बेटी ईशा से बात कराई।
शहीद के पिता से फोन पर बात करते समय प्रियंका ने अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस गहरे संकट और दुख की घड़ी में कांग्रेस आपके साथ है। आपके पुत्र ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बलि दी है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।