फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त ने सराफा कारोबारियों को दी ये सहूलियत, आचार संहिता के नाम पर नहीं होगा नुकसान

Sun, 14 Apr 2019 03:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के बैनर तले शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त वेंकेटेश्वर लू से भेंटकर ज्ञापन दिया। कहा कि चुनाव आचार संहिता के नाम पर सराफा कारोबारियों का उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन


सोना-चांदी या रुपये लेकर चलने में आ रही समस्याओं की जानकारी देकर हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग उठाई। चुनाव आयुक्त ने आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर सराफा कारोबारियों के समस्याएं बताने पर समाधान का आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आईबीजेए के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त से मिला। बताया कि कानपुर समेत प्रदेशभर के सराफा कारोबारियों का माल जगह-जगह रोका जा है। दस्तावेज होने के बाद भी उत्पीड़न कर माल सीज किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में सुमित रस्तोगी, उमेश पाटिल, शुभम वर्मा आदि थे। कानपुर अध्यक्ष अजीत ओमर ने बताया कि आईबीजेए प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी नंबर जारी किए हैं। किसी सराफा कारोबारी का सोना-चांदी या रुपये पकड़े जाते हैं और उसके पास सभी दस्तावेज हैं तो वह मोबाइल नंबर 8052601000, 9044946801, 9415027753  पर जानकारी दे सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें