फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे में कनपुरियों ने बरसाए 55 लाख 'बम', फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट की बाढ़

Wed, 27 Feb 2019 11:14 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कनपुरियों ने सोशल मीडिया साइट्स पर स्ट्राइक कर दिया। कनपुरियों ने पाकिस्तानियों के फेसबुक वॉल और ट्वीटर हैंडल पर जाकर भी जश्न मनाया। महज 15 घंटों में 55 लाख शहरियों ने फेसबुक और ट्वीटर पर पोस्ट कर डाले। पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई पर पाकिस्तानी आर्मी का वीडियो पोस्ट हुआ तो कनपुरिये टूट पड़े। बर्रा के संतोष साहू ने लिखा कि पाकिस्तान को भारत नष्ट कर देगा। दुनिया के नक्शे से ही पाकिस्तान गायब हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
आदित्य श्रीवास्तव लिखते हैं कि अभी तो आतंकियों के ठिकाने नष्ट हुए हैं। ज्यादा बोलोगे तो इस्लामाबाद में इमरान की कुर्सी भी मोदी की हो जाएगी। अफसर खान ने लिखा कि अभी तो भारतीय वायुसेना ने ट्रेलर लांच किया है। फिल्म तो अभी भी बाकी है। साइबर एक्सपर्ट प्रो. संदीप शुक्ला के मुताबिक ट्रेंडिंग ग्राफ के आंकड़े बताते हैं कि अकेले कानपुर से फेसबुक पर 50 लाख और ट्वीटर पर पांच लाख पोस्ट हुए हैं। हर दो मिनट में 150 से दौ सौ पोस्ट हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इतने-मोटे-मोटे बॉम मारे  
शिवेंद्र ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो का प्रयोग करते हुए जबरदस्त मेमे तैयार किया है। लिखा है कि भारतीय वायुसेना ने इतने मोटे-मोटे बॉम मारे हैं। स्वरूप कुमार पांडेय ने भी नवाज शरीफ को ब्लैक बोर्ड पर पाकिस्तानी युवाओं को पढ़ाते हुए दिखाया है, जिसमें नवाज वहां के युवाओं को पाकिस्तान में कॅरियर की जानकारी दे रहे हैं।
 

4 of 5
डेमो पिक
पाकिस्तान में जेईई का मतलब जेहादी एंट्रेंस एग्जामिनेशन, आईआईटी का मतलब इस्लामिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेरिज्म, आईआईएम का मतलब इंस्टीट्यूट ऑफ इंफिल्टरेशन मैनेजमेंट, कैट का मतलब कॅरियर इन अलकायदा तालिबान, आईएएस का मतलब इस्लामिस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज और एमटेक का मतलब मास्टर्स इन टेरर टेक्नोलॉजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
मोदी जी, परसों भूगोल का एग्जाम है 
विपास्यना अंशुल त्रिपाठी लिखती हैं कि मोदी जी... जो करना है जल्दी करो, परसों भूगोल का एग्जाम है। नक्शे में पाकिस्तान को दिखाना है या नहीं। नवीन प्रताप ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मनीष अरविंद से पूछ रहे हैं कि क्यों न मोदी जी से उस धर्मकांटे की पर्ची मांग ली जाए जहां 1000 किलो के बम तौले गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें