कानपुर के मतईयापुरवा शास्त्री नगर में मंगलवार को दिहाड़ी मजदूर राजू कुमार ने तीन शादी कर चुकी पत्नी आरती (35) की घर में ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घर में बाहर से ताला लगाकर भाग निकला।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
राजू के मोबाइल के जरिए सूचना देने पर आरती का तीसरा पति निर्मल वहां पहुंचा, तब घटना का खुलासा हुआ। पुलिस को तीन पन्नों का एक पत्र मिला, जिसमें लिखा है कि पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर उसने हत्या की है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
गोंडा के कटरा बाजार निवासी राजू दिहाड़ी मजदूर है। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान के मुताबिक ने बताया कि आरती ने लखनऊ में पहले पति को छोड़कर राजू से प्रेम विवाह किया था।
4 of 5
डेमो
करीब छह महीने पहले दोनों लखनऊ से शहर में रहने आए थे। यहां आरती ने विजय नगर निवासी दिहाड़ी मजदूर निर्मल श्रीवास्तव (55) से विवाह कर लिया और राजू को छोड़ दिया। मंगलवार को राजू ने फोन करके आरती को घर बुलाया। फिर उसी केदुपट्टे से उसका गला घोंटकर मार डाला।
फोन कर निर्मल को बताया कि आरती की उसने हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले हत्यारोपी के उसके संग संबंध बनाने की आशंका भी है। पुलिस ने कहा कि राजू के पकड़े जाने के बाद बरामद पत्र से उसकी हैंडराइटिंग मिलान कराया जाएगा।