फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आखिर क्यों शादी के 8 दिन बाद रागिनी ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी

Fri, 27 Apr 2018 11:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन, मृतक नवविवाहिता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
शादी के आठ दिन बाद चौथी पर विदा होकर मायके आई नवविवाहिता ने रात कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि मृतका के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर सराय गांव निवासी किशनपाल सिंह ने आठ दिन पहले पुत्री रागिनी (22) की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के नगला मकोले गांव निवासी ब्रजमोहन के पुत्र दिग्विजय सिंह से की थी। बुधवार को पिता व अन्य लोग रागिनी को चौथी पर विदा कराकर घर ले आए थे। बुधवार रात रागिनी ने पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह वह कमरे से जब बाहर नहीं आई तो बड़ी बहन साधना उसे बुलाने कमरे में गई तो रागिनी को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। रागिनी के पिता किशनपाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे बेटी पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी पति से विवाद हो गया। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाया। रागिनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर जांच की जाएगी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें