फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"हमीरपुर में शर्मसार हुई मानवता" 80 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म

Fri, 27 Apr 2018 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बुधवार की रात गांव की 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी युवक उसकी पायल, लॉकेट व बक्से में रखे पांच हजार रुपये लेकर गायब हो गया। होश आने पर वृद्धा ने शोर मचाया तो लोगों ने सूचना वृद्धा के पुत्र को दी। पीड़िता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वृद्धा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा फसल कटाने के लिए गांव आई । उसका पुत्र परिवार सहित शहर में रहता है। बुधवार की रात गांव निवासी निवासी वृद्धा घर में सो रही थी। इस दौरान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक उसके घर में घुसा और वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया।

 

वृद्धा के बेहोश होने पर आरोपी उसकी पायल, लॉकेट व पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकला। होश में आने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया और परिजनों को सूचना दी। गांव पहुंचे परिजन वृद्धा को लेकर थाने आए, जहां वृद्धा ने पुलिस को दुष्कर्म करने, जेवर और नगदी लूटने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।


तहरीर मिलने पर दरोगा अनुपम यादव जांच के लिए गांव पहुंचे। यादव ने बताया कि पीड़िता का घर गांव किनारे है। रात की घटना होने के कारण कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम बैठक कर वापस आए एसओ महेंद्र कुुमार वर्मा भी गांव पहुंचे। एसओ ने बताया कि उन्हें मारपीट की घटना की जानकारी थी, पर दुष्कर्म की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्जकर अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें