फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंची न्यूजीलैंड टीम, भारतीय टीम के बचे खिलाड़ी भी आए, कल से दोनों टीमें करेंगी अभ्यास

Mon, 22 Nov 2021 03:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम सोमवार को कोलकाता से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। भारतीय टीम के बचे खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ भी आया। दोनों टीमों के खिलाड़ी चार्टर प्लेन से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेे। एयरपोर्ट पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ी बस से होटल लैंडमार्क पहुंचे। 23 व 24 नवंबर को दोनों टीमें ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन


पहले दिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक न्यूजीलैंड टीम अभ्यास करेगी। इसके बाद भारतीय टीम दोपहर दो से शाम पांच बजे तक अभ्यास करेगी। वहीं 24 नवंबर को पहले सत्र में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक भारतीय टीम अभ्यास करेगी। दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड टीम अभ्यास करेगी। 

भारतीय टीम :
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, आर अश्विन, श्रेयश अय्यर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, एस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा। 
विज्ञापन


सपोर्टिंग स्टाफ :
हेड कोच राहुल द्रविड़, पारस महाम्ब्रे, विक्रम राठौर, टी दिलीप, नितिन पटेल, योगेश परमार, गिरीश डोंगरे, ऋषिकेश उपाध्याय, राघवेंद्र, नुवान उदेनका, अरुण खंडे, राजीव कुमार, सोहम देसाई, हरिप्रसाद मोहन, आनंद सुब्रमण्यम, अंशुमान उपाध्याय।

न्यूजीलैंड टीम में :
टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लूंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, विलियम यंग, नील वैगनर, एजाज पटेल, विल सोमरविले, रॉस टेलर, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, डेरिल मिचेल। 

सपोर्टिंग स्टाफ :
गेरी स्टीड, शेन जुर्गसन, ल्यूक रोंची, क्रिस डोनाल्डसन, टेरी मिनिष, जॉन कैमरेन, विली निकोल्स, विजय वल्लभ, जेम्स पमिंट, रॉड कार्बन, मंगेश गायकवाड़, मिचेल सेंडल, एंड्रयू लव, बी लोकेश, आर वेंकटेशन, विजय शंकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें