फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Test match: ग्रीनपार्क में आज तक टीम इंडिया को नहीं हरा सकी है न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के बीच हुए तीन टेस्ट मैच, दो भारत जीता

Thu, 25 Nov 2021 07:17 AM IST
शाहरुख खान अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड कभी भी भारतीय टीम को हरा नहीं पाई है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले गए हैं। दो में भारत जीता है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। 
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम में अभ्यास करते बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। यहां पर न्यूजीलैंड कभी भी भारतीय टीम को हरा नहीं पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन टेस्ट मैच हुए हैं। दो में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। अब गुरुवार को दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


सितंबर 2016 में भारतीय टीम ने अपना 500वां मैच यहीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 197 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने 18-23 नवंबर 1976 को न्यूजीलैंड के साथ पहला टेस्ट मैच यहां पर खेला था जो ड्रॉ रहा था। 

22-25 अक्तूबर 1999 को दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था। इसमें भारतीय टीम आठ विकेट से जीती थी। भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क मैदान पर कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं। सात में जीत, तीन में हार और 12 ड्रॉ हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में चौथी बार आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड
टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम 25 नवंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी। स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23वां मुकाबला खेला जाएगा। यहां पर चौथी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। पहला सत्र 11:30 बजे तक चलेगा। 11:30 से 12:10 बजे तक लंच होगा। इसके बाद 2:10 बजे तक दूसरा सत्र होगा। 2:10 बजे से 2:30 बजे तक चायकाल होगा। तीसरा सत्र 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। 

टेस्ट मैच में श्रेयस का पहला टेस्ट
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण करेंगे। मध्यक्रम में विराट कोहली की कमी को पूरा करने के लिए अय्यर को उतारा जाएगा। गुरुवार को वह भारतीय टीम के 303वें टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे।

बुधवार को अभ्यास सत्र के बाद हुई वर्चुअल प्रेसवार्ता में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि ओपनर लोकेश राहुल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी खुद को साबित करेंगे। हालांकि कप्तान ने अंतिम एकादश के बारे में कोई बात नहीं की। 

न्यूजीलैंड टीम भी काफी मजबूत: रहाणे
उन्होंने कहा कि वह विजयी आगाज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है। घरेलू मैदान व पिच के व्यवहार का फायदा टीम को मिलेगा। हालांकि न्यूजीलैंड टीम भी काफी मजबूत है। 

ग्रीनपार्क का विकेट स्पिनर के लिए मददगार हो सकता है। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि वह प्रत्येक खिलाड़ी पर फोकस करते हैं। उनके मार्गदर्शन में टेस्ट सीरीज में विजयी आगाज करेंगे।

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम
टी-20 की सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को टेस्ट मैच में जीत का पूरा भरोसा है। हालांकि वह टीम इंडिया को कतई कमजोर नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय टीम को घरेलू माहौल का जरूर फायदा मिल सकता है लेकिन उनकी रणनीति सीरीज के पहले मैच में जीत जरूर दिलाएगी।
विज्ञापन

हमारी टीम की बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत: केन विलियम्सन

उन्होंने बताया कि हमारी टीम की बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत है। हालांकि स्पिनरों की मददगार विकेट पर टीम इंडिया को हराना चुनौतीपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि हम तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैैं। ग्रीनपार्क की विकेट पर शुरू से ही स्पिनर्स को मदद मिलती रही है।

सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा मैच
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23वां मुकाबला खेला जाएगा। सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू होगा। पहला सत्र 11:30 बजे तक चलेगा। 11:30 से 12:10 बजे तक लंच होगा। इसके बाद 2:10 बजे तक दूसरा सत्र होगा। 2:10 बजे से 2:30 बजे तक चायकाल होगा। तीसरा सत्र 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। मैच के रेफरी जवागल श्रीनाथ हैं।

बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर भी पहुंचे
टीम के लिए बेहद अहम मुकाबले को देखने के लिए बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर सुनील जोशी भी शहर आ गए हैं। इसके अलावा मैच के आब्जर्वर दीपक बंका भी देर शाम शहर पहुंच गए।

भारतीय टीम: कप्तान अजिंक्य रहाणे, उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, केएस भरत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लैथम, डेरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, विलियम यंग, रचिन रविंद्र, टिम साउदी, काइल जैमीसन, नील वैगनर, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विल समरविल, ग्लेन फिलिप्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें