फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एसपी स्वप्रिल ममगाई आज ग्रहण करेंगे कार्यभार, बोले - फरियादियों को थाने स्तर पर दिलाया जाएगा न्याय

विज्ञापन
नवागत एसपी स्वप्निल ममगाई। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के नए एसपी 2011 बैच के आईपीएस स्वप्रिल ममगाई शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। बतौर एसपी तैनाती ये उनका सातवां जिला होगा। लखनऊ कमिश्नरेट में भी वह डीसीपी हेड क्वाटर तैनात रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में आचार संहिता के दौरान आयोग ने उनकी तैनाती जालौन में की थी। फोन पर हुई बातचीत में फरियादियों को थाने स्तर पर ही न्याय दिलाने को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया है।
करीब 15 माह का कार्यकाल पूरा करने वाले एसपी केशव कुमार चौधरी का तबादला बहराइच कर दिया गया है। उनकी जगह लखनऊ से एसपी ईओडब्लू स्वप्रिल ममगाई को तैनात किया गया है। वह वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह सीबीसीआईडी लखनऊ में भी तैनात रहे हैं। 2016 में बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग बलरामपुर में हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 2017 के विधान सभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान आयोग ने उन्हें जालौन की जिम्मेदारी दी थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एसपी एटा के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी। वह मथुरा, रायबरेली में भी एसपी रह चुके हैं। गुरुवार की रात में ही वह कानपुर देहात पहुंच जाएंगे और शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
स्थानांतरण के बाद भी मिलने वालों की लगी रही भीड़
आईपीएस केशव कुमार चौधरी सितंबर 2020 में जिले में तैनात किए गए थे। उन्होंने सभी दलों के लोगों से सामंजस्य बनाकर जनता की समस्याएं सुनने को प्राथमिकता दी। स्थानांतरण के बाद गुरुवार को पूरे दिन उनसे मिलने वालों की आवास के बाहर भीड़ लगी रही। भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत सभी दलों के लोग उनसे मिलने पहुंचे। वह आवास पर सभी से मिलकर स्नेह के लिए आभार प्रकट करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें