फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के कुछ देर बाद पानी के गड्ढे में तैरता हुआ मिला नवजात का शव, पुलिस पहुंची तो एक पैर मिला गायब

Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
नवजात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पानी के गड्ढे में एक नवजात का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तालग्राम के इंदरगढ़ मार्ग पर कलकत्तापुर्वा मोड़ पुलिया के पास भरे पानी में एक नवजात  का शव रविवार की सुबह दस बजे के करीब तैरते हुए मिला। जानकारी पर लोगों में सनसनी फैल गई। नवजात के शव की सूचना फैलते ही सैकड़ों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि नवजात को किसी मां ने जन्म देने के बाद लोकलाज के भय से फेंक दिया है। नवजात का एक पैर भी गायब है। लोगों का अनुमान है कुत्ते नोच कर खा गए। शव को रात में ही फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है।

दरोगा राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। एसएसआई सोबरन सिंह का कहना कि विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें