फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत में संगठनात्मक बदलाव, 16 पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 07 Jul 2019 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रांत की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय योजना बैठक में रविवार को कई संगठनात्मक बदलाव किए गए। 16 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सरस्वती विद्या मन्दिर श्री मुनि हिन्दू इण्टर कालेज परिसर गोविंदनगर में बैठक के आखिरी दिन परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अंबरीष सिंह के निर्देशन में कई कार्यक्रम भी तय किए गए। 
विज्ञापन


अंबरीष ने बताया कि बजरंग दल की तरफ से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू की जाएगी जिसमें कानपुर प्रान्त के 500 कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल होगा। 10 से 16 अगस्त तक बजरंग दल के माध्यम से अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। 20 से 30 अगस्त तक हर इकाई में विश्व हिन्दू परिषद् के स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे।

 
विज्ञापन

विहिप में संगठन में बदलाव, दो दिवसीय प्रांत योजना की बैठक का फैसला

प्रान्तीय सहमन्त्री दीनदयाल गौड़ हित चिन्तक अभियान प्रमुख, आचार्य अजीत राज बजरंग दल संयोजक, रविशंकर शुक्ला विश्व हिंदू परिषद समन्वय मंच प्रमुख, कुशलपाल सिंह विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा प्रमुख बने हैं।

आशीष गुप्ता बजरंगदल प्रांत सुरक्षा प्रमुख, पीयूष सिंह बजरंगदल महानगर संयोजक, आशीष त्रिपाठी विहिप समरसता प्रमुख, हेमंत सेंगर विश्व हिंदू परिषद कानपुर पूर्व जिला अध्यक्ष, गंगा नारायण मिश्र को विहिप कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

पंकज शुक्ला विश्व हिंदू परिषद कानपुर दक्षिण जिला उपाध्यक्ष, रण विजय राजपूत कानपुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, धनराज सिंह राजपूत कानपुर उत्तर जिला मंत्री, कृष्णा तिवारी बजरंग दल कानपुर उत्तर संयोजक बने हैं। नेहा राजपूत दुर्गा वाहिनी कानपुर उत्तर की जिला संयोजिका, नीमा त्रिपाठी मातृशक्ति कानपुर उत्तर की जिला संयोजिका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें