फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Sep 2022 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिल्हौर में कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पुरानी खुन्नस में भतीजे ने अपने पारिवारिक चाचा को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। रसूलपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 6:30 पर गांव के ही प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ने अपने पारिवारिक चाचा सुनील सिंह उर्फ लसोनी को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। जबकि गोली मारने के बाद आरोपी प्रताप सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना पर कई पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। घायल अवस्था में सुनील सिंह को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें