उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके में जलाकर मारी गई युवती के लापता भतीजे का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की 14 टीमें रायबरेली, हरदोई समेत सीमा क्षेत्र से जुड़े हर जिले में बच्चे की तलाश कर रही हैं।
100 से अधिक पुलिस कर्मियों को बच्चे की खोज में लगाया गया है। सूत्राें के अनुसार पुलिस के हाथ ठोस सुराग लगा है पर अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दिसंबर 2019 में जलाकर मारी गई युवती का छह वर्षीय भतीजा शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
लापता बच्चे की बुआ ने गांव के पांच लोगों पर भतीजे को अगवा करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी आनंद कुलकर्णी व एएसपी वीके पांडेय घटना के बाद से बिहार पर नजर रखे हुए हैं।