फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने की चाचा की हत्या: अवैध संबंध और लेन-देन में हुआ था विवाद, शराब पीने के बाद कुल्हाड़ी से काटा, गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Murder: घटना की जानकारी पर आधी रात के बाद लगभग दो बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गांव से ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में अवैध संबंधों और रुपयों के लेनदेन को लेकर भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

मदारपुर निवासी गंगाराम (45) खेती करता था। 15 दिन पहले उसने छह लाख रुपये में डेढ़ बीघा खेत बेच दिया था। गंगाराम अविवाहित था। उसके संबंध पड़ोसी गांव देईचोर निवासी एक महिला से थे। पुलिस के मुताबिक खेत बेचने से मिले रुपये गंगाराम ने उसी महिला को दे दिए थे।
वहीं, गंगाराम का भतीजा पवन उन रुपयों पर अपना हक जता रहा था। इसको लेकर कई दिनों से विवाद था। सोमवार रात पवन ने अपने चाचा गंगाराम को घर बुलाया। यहां जमकर शराब पी गई। शराब पीने के दौरान ही रुपयों के लेन-देन और अवैध संबंधों को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी से पूछताछ की
इसी दौरान पवन ने कुल्हाड़ी मारकर गंगाराम की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर आधी रात के बाद लगभग दो बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गांव से ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सुबह सांडी थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें