फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: ताई की अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट से मौत, परिजन बेहाल

Thu, 23 Jul 2026 05:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: ताई की अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट की चपेट में आने से जान चली गई। परिवार में दो मौतों से परिजन बेहाल हो गए। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अछल्दा के साजनपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ताई के निधन के बाद अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो मौतों से परिजन बेहाल हो गए। ताई का अंतिम संस्कार रोक कर परिजन भतीजे का पोस्टमार्टम कराने चले गए।
विज्ञापन

">http://
मामला गांव साजनपुर का है। यहां की चमेली देवी (80) का मंगलवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई। इसके लिए गांव के कुछ लोगों के साथ चमेली देवी का पारिवारिक भतीजा कमल सिंह (22) दोपहर करीब 12 बजे नहर पटरी पर बांस काटने गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने बांस को झुकाकर काटा, वहां ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की बिजली की एचटी लाइन से बांस टकरा गया। इससे करंट उतरते ही कमल सिंह चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मौजूद ग्रामीणों ने उसे गिरता देख बांस को अलग करते हुए संभाला। साथ ही परिजन को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन कमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा।

इस घटना से गांव में शोक छा गया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर पर चमेली देवी का शव छोड़कर कुछ परिजन कमल का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना हो गए। कमल अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अखिलेश, शिवनाथ सिंह, मोहर सिंह, मुरारी व मां गंगाश्री का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

शाम को किया ताई का अंतिम संस्कार
साजनपुर गांव में ताई के बाद भतीजे की मौत से मातम छाया रहा। इस बुरे समय से निपटने के लिए परिवार खुद को किसी तरह संभालता नजर आया। परिजन ने कुछ लोगों को कमल सिंह के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के कुछ सदस्य चमेली देवी के शव को लेकर इटावा जनपद के महेवा ब्लॉक के अंदावा की मड़ैया यमुना किनारे ले गए। जहां पर बुधवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें