फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी जताते हुए भतीजा चला गया घर, नहीं मिली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने की इजाजत

Fri, 29 Jun 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे पंकज को नहीं मिली इजाजत
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कानपुर आगमन पर उनके भतीजे पंकज कोविंद भी कैंट स्थित एमईएस गेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन बिना पास के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- झींझक में रहते हैं पंकज कोविंद...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे पंकज को नहीं मिली इजाजत
इस पर नाराजगी जताते हुए पंकज कार में बैठकर वहां से चले गए। झींझक (कानपुर देहात) निवासी पंकज कोविंद राष्ट्रपति के भतीजे हैं। राष्ट्रपति के शहर आगमन के चलते पंकज अपने साथियों के साथ उनसे मिलने एमईएस गेस्ट हाउस पहुंचे।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया... 
विज्ञापन

3 of 4
पंकज कोविंद
फौजियों और पुलिस कर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पंकज के खुद का परिचय देने के बाद भी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नहीं जाने दिया। पंकज ने सीओ और अन्य बड़े अफसरों से बातचीत की।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- काफी जद्दोजहद के बाद भी नहीं मिली इजाजत...
विज्ञापन

4 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के परिवार की पुरानी तस्वीर
इस पर अफसरों ने उन्हें अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करने की अनुमति दे दी, लेकिन पंकज ने यह कहकर मना कर दिया कि जाएंगे तो साथ आए लोगों के साथ, नहीें तो वह भी वापस लौट जाएंगे। काफी जद्दोजहद के बाद भी अफसरों ने पंकज को साथियों के साथ राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति नहीं दी, जिस पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें