फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट काउंसलिंग में सरकारी कॉलेजों की सीटें फुल

Wed, 21 Sep 2016 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नीट काउंसलिंग के दूसरे दिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लगभग सभी सीटें लॉक (फुल) हो गईं। बता दें 22 सितंबर से निजी मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1544 सीटों के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 9000 रैंक तक के स्टूडेंट को बुलाया गया था। पर, दोपहर तक ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों की सीटें फुल हो गई थीं।

इस वजह से तमाम स्टूडेंट को निराश होना पड़ा। शाम छह बजे तक साढ़े सात हजार रैंक तक के स्टूडेंटों का ही नंबर आ पाया था। रात तक काउंसलिंग चलती रही। काउंसलिंग प्रभारी प्रोफेसर आरपी शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बचीं गिनी-चुनी सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सितंबर से 21 निजी मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग के लिए रिपोर्टिंग (पंजीकरण) होगी। इन कॉलेजों ने सीटें गुरुवार को ही पता चल सकेंगी। निजी मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग 25 तारीख तक पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें