फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकेरी एयरपोर्ट से तीन दिन चलेगी फ्लाइट

Wed, 21 Sep 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन कानपुर-नई दिल्ली फ्लाइट का प्रस्ताव एयर इंडिया ने दिया है। अभी समय तय नहीं है।
विज्ञापन

चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक डब्लूए अंसारी ने बताया कि एयर इंडिया ने सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट संचालन का प्रस्ताव दिया है। इस पर विचार किया जा रहा है। उधर, तीन दिन फ्लाइट के प्रस्ताव से शहर के व्यापारी, उद्यमी, शिक्षाविद संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि कानपुर नगर से अच्छा लोड मिलता है इसलिए सप्ताह में सातों दिन फ्लाइट हो।
विज्ञापन

वीवीआईपी के प्लेन आए
चकेरी एयरपोर्ट से पब्लिक फ्लाइट का संचालन भले ही न हो लेकिन वीवीआईपी की फ्लाइट लगातार आ रही हैं। बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और सौरव गांगुली सहित कई पूर्व खिलाड़ियों को लेकर प्लेन चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा। एआर एयरवेज के मालिक अशोक चतुर्वेदी का विमान भी उतारा गया। जिंदल और रेमंड समूह के विमान भी उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें