फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार मालिक, होटल के जीएम समेत तीन की फंसी गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कार मालिक द्वारा चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने और धमकाए जाने के बाद युवक के आत्महत्या करने के मामले में कार मालिक व नामी होटल के जीएम समेत तीन की गर्दन फंस गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें, रामादेवी निवासी चालक आकाश कुमार (30) सिविल लाइंस स्थित नामी होटल की पार्किंग में भी पार्ट टाइम काम करते थे। आरोप है कि सात फरवरी को पार्किंग में खड़ी एक कार से अंगूठी चोरी होने के बाद कार मालिक ने आकाश और उसके साथी पर चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी। इससे आहत होकर आकाश ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी रेखा की तहरीर पर मृतक आकाश के सहकर्मी रामबाबू, लैंडमार्क होटल के जनरल मैनेजर और कार मालिक अवधेश श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें