पुखरायां। एनसीसी हमें सेल्फ डिसिप्लिन, एकता, अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। राष्ट्र की सुरक्षा हमारा उद्देश्य है। राष्ट्र का गौरव हमारा गौरव है। एनसीसी हमें वह सब अवसर देता है जिससे समाज व राष्ट्र के प्रति फर्ज उतारने का अवसर प्राप्त होता है। ये बातें आरएसजीयू पीजी कॉलेज में गुरुवार को सत्र 2025-26 के नवीन पंजीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कर्नल सीसी नाग ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि हमें एनसीसी के माध्यम से भारतीय सेना में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। 55 एनसीसी बटालियन कानपुर कैडेट्स का न्यू एनरोलमेंट में एनसीसी कैडेट्स निर्दोष यादव को सीनियर ऑफिसर्स, मोहम्मद शोएब अंडर ऑफिसर, प्राची यादव को अंडर ऑफिसर, उत्कर्ष कुमार को कंपनी सर्जेंट, सुमित कमलेश संखवार, छाया देवी, उपासना सोनी व सुमित को सर्जेंट रैंक से नवाजा गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह ने सभी नव प्रवेशित एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जिन कैडेट्स का एनसीसी में चयन हुआ है वह सब एनसीसी के मानक के अनुरूप कार्य करेंगे। इस अवसर पर 46 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। कैप्टन जितेंद्र कुमार, नाइट सूबेदार जीबान बीएम, हवलदार संजय नेगी, हवलदार कृपाल सिंह, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अंशुमान उपाध्याय, डॉ. इदरीश खान, डॉ. शिवनारायण यादव, संजय सिंह सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।