शिविर में मौजूद एनसीसी के अधिकारी व कैडेट्स।
- फोटो : एनसीसी
कानपुर। 103 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से सोमवार को व्हीलर्स बैरक, कानपुर कैंट में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 10 दिन चलने वाले शिविर में करीब 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन करते हुए शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ललिताभ राम कृष्णा ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की नींव है। यहां से एक अनुशासित, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक का निर्माण होता है।
कैडेट्स को ड्रिल, हथियार संचालन, सिविल प्रशासन की भूमिका, आपदा प्रबंधन, फील्ड और बैटल क्राफ्ट की जानकारी दी जाएगी।
कैडेट्स को समूह में कार्य करने, नेतृत्व कौशल, आत्म नियंत्रण और जनसेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। सांस्कृतिक गतिविधियों में समूह चर्चा, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी।